Home / सुल्तानपुर / शादी में हर्ष फायरिंग बनी मातम की वजह, फूफा की गोली से 5 साल के मासूम बच्चे की मौत

शादी में हर्ष फायरिंग बनी मातम की वजह, फूफा की गोली से 5 साल के मासूम बच्चे की मौत

कादीपुर (सुल्तानपुर): कादीपुर के सूरापुर स्थित सुंदर मैरिज लॉन में शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ बारात निकलने से ठीक पहले हुई हर्ष फायरिंग में 5 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई।
फुटेहरी बनकेगांव के रहने वाले गिरिवर गोपाल पटेल का परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार शाम करीब 6:30 बजे अनुराग पटेल की बारात निकलने वाली थी। बारात रवाना होने से पहले अनुराग के फूफा (जीजा) अजय ने जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान चली गोली कुछ दूरी पर खड़े गिरिवर गोपाल के 5 वर्षीय बेटे अर्श के पेट में जा लगी।
गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बच्चा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। परिवारजन तुरंत बच्चे को लेकर सीएचसी कादीपुर पहुँचे, जहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर डॉक्टरों ने अर्श को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से आरोपी फूफा (जीजा) अजय मौके से फरार है और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। कादीपुर के सीईओ विनय गौतम ने बताया कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस तथा अन्य टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *